प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(सीहोर) रेहटी में आज सोमवार 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रेम-सुंदर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय चौहान द्वारा दिनांक 11 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे दशहरा मैदान रेहटी मे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया करेंगे।

