प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ , राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया , पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया , खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मतीन भाई के अनुमोदन से खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम शंकर सोनकर सहमति व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मार्गदर्शन से कार्यकारिणी घोषित की। नर्मदापुरम खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रेहान मिर्जा ने अपनी नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष 4 , सचिव 4, महामंत्री 4, कार्यालय संगठन प्रभारी 4, मीडिया प्रभारी 4, युवा खिलाड़ियों को जगह दी। इस कार्यक्रम विशेष रुप से उपस्थित नर्मदापुरम नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेश खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ रामशंकर सोनकर , वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल त्रिवेदी , कमलेश बाथरे , सौरभ कुरेले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और पुष्पमाला पहनाकर बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

