प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(हरदा) हरदा जिले के ग्राम छिदगांव तमोली के मल्हारे परिवार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की पहल को आगे बढ़ाते हुए एक अनूठी पहल की है। जो की आमतौर पर कुछ परिवारों में ही देखने को मिलता है। आमतौर पर बच्चों के जन्म के बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम पर जन्म उत्सव आमंत्रण कार्ड घर के मुखिया या पालक की ओर से जारी किया जाता है लेकिन इस मल्हारे परिवार ने बेटी की तरफ से ही लोगों को उनके जन्मोत्सव में आमंत्रित किया है बेटी की तस्वीर सहित प्रकाशित इस कार्ड में बेटी के तरफ से ही अपील जारी की गई है कि बेटी है तो कल है बेटियों का करें सम्मान, यहीं है परिवारों का अभिमान,इस संदेश के साथ जन्म उत्सव आमंत्रण कार्ड की शुरुआत हुई है। इसके अलावा कार्ड में बेटी की ओर से ही लोगों को स्वयं के जन्मोत्सव में आमंत्रित करते हुए कहा गया है, कि मेरे पापा अनिल मल्हारे, मम्मी आयुषी मल्हारे, भैया ईश्वर गुलशन की दुनिया रूपी बगिया को महकाने आई हूँ। कार्ड की यह पंक्ति समाज को बेटी के प्रति प्रेरित करने के लिए एक बड़ा संदेश दे रही है। इस पंक्ति के माध्यम से मल्हारे परिवार ने समाज से यह अपील की है कि बेटा बेटी में कभी भेद ना करें बेटियों के जन्म पर भी वही खुशी मनाएं जो किसी बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। जिस तरह अन्य कार्डो में नीचे मुखिया का नाम लिखा होता है और उन्हीं की तरफ से ही लोगों को आमंत्रण रहता है। लेकिन इस अनूठे कार्ड में आप सभी की लाडली बेटी ईवंशिका मल्हारे इस पंक्ति के साथ ही बेटी ने लोगों को आमंत्रित किया है। नीचे जिन रिश्तेदारों का नाम लिखा है उनसे बेटी से जो रिश्ता है, उनका उल्लेख किया गया है।
*17 दिसंबर को होगा जन्म उत्सव एंव रामसत्ता का आयोजन, गांव वाले भी इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे*
जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रेरणास्रोत बनी इस बच्ची का जन्म उत्सव कार्यक्रम मल्हारे परिवार ने 17 दिसंबर शनिवार को सुबह 8:00 बजे से एक दिवसीय रामसत्ता रखी है एंव शाम को जन्म उत्सव मनेगा। जिसमें गांव के लोग सहभागी बनेंगे, प्रमुख जनप्रतिनिधि को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। अनिल मल्हारे का कहना है कि बेटी को आशीर्वाद देने के लिए कोई भी आ सकते हैं कार्ड का कोई बंधन नहीं है। आपको बता दे की ईवंशिका का जन्म 17 दिसंबर 2021 को हरदा शासकिय अस्पताल हरदा मे नार्मल डिलेवरी हुई थी। ग्रह प्रवेश के दौरान गांव मे डीजे बाजे के साथ जुलुस निकाल कर ग्रह प्रवेश किया था। पिता अनिल मल्हारे , मां आयुषी मल्हारे, ने कहा कि तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी एंव सचिव मना मंडलेकर से उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की खास प्रेरणा मिली थी। ज्ञात हो कि तिनका संस्था के साथ अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाडी व ब्लैक बैल्ट कराटे कोच अनिल मल्हारे विगत चार वर्ष से गांव एवम आसपास के गांव की स्कूल मे बालिकाओ को आत्म रक्षा के गुर सीखा रहे है साथ ही खेल के साथ लेंगिक भेदभाव पर काम कर रहा है। ग्रामीण लोगो ने भी मल्हारे परिवार की इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की पहल को सराहाते हुए कहा कि समाज में हर परिवार को बेटियों के प्रति अच्छी सोच रखनी चाहिए उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए बेटियां दो कुल का नाम रोशन करती है उन्हें जितना पढ़ाएंगे, उन्हें जितना आगे बढ़ाएंगे, उतना ही दोनों परिवार की खुशियां बढ़ेगी।
*गांव की रोल मॉडल बनेगी यह बेटी*
रितेश तिवारी व मना मंडलेकर ने कहा कि तिनका सामाजिक संस्था द्वारा बेटियों को गांव गांव आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहा है। जिसमें मल्हारे परिवार में जन्मी इस बेटी को जन्म से ही विशेष सम्मान प्राप्त होने के कारण उन्हें रोल मॉडल बनाया जाएगा। इस बेटी और मल्हारे परिवार की प्रेरक पहल को लोगों को बता कर समाज के हर वर्ग को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

