प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ मप्र कोटवार संघ के अंतर्गत संभागीय स्तर पर भीलटदेव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा को वेतन मानदेय बढ़ाने एवं सेवा भूमि का हक़ देने के लिए ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर संतोष पारीक, भाजपा नेता अरविन्द सोहरोत, रघुवीर सिंह, सीईओ जनपद पंचायत सिवनी मालवा दुर्गेश भूमरकार, जीतेन्द्र चौहान, महामंत्री सुभाष झारिया, तानसेन मेहरा एवं अन्य उपस्थित रहे।

