प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ कोरोना के संकट काल में हमारी आर्थिक स्थित बहुत खराब हो गई थी। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अपनी आजीविका को चलाने के लिए क्या करें। जीवन व्यापन का संकट उत्पन्न हो गया था। ऐसे कठिन दौर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना हमारे लिए वरदान बनकर आई। यह कहना हैं नर्मदापुरम नगर के वार्ड 32 की निवासी श्रीमती रीना गोहिल का। वे बताती हैं कि योजना के तहत आवेदन करने पर उन्हें बिना किसी परेशानी के नगरपालिका द्वारा 10 हजार रुपए की ऋण सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जिससे उन्होंने चूड़ी, कंगन एवं बेंटेक्स सामग्री और उनके पति ने फल विक्रय का व्यवसाय शुरू किया।श्रीमती रीना गोहिल ने बताया कि योजना से मिली वित्तीय सहायता से मैं और मेरे पति अच्छे से व्यवसाय कर न केवल आजीविका का संचालन कर सके बल्कि समय पर 10 हजार की ऋण राशि भी वापिस अदा कर पाएं। जिससे योजना के तहत प्रथम चरण की 10 हजार की राशि जमा करने पर द्वितीय चरण मैं और मेरे पति को 20 20 हजार रुपए की ऋण सहायता राशि प्राप्त हुई है। जिससे अब हमारे व्यवसाय को और गति मिलेगी। वे कहती हैं कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति बहुत-बहुत आभारी हूं। जिन्होंने गरीबों के सहयोग के लिए बहुत अच्छी योजना चलाई हैं।

