प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(इटारसी) आज मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा) बालाघाट के विधायक गौरीशंकर बिसेन के इटारसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रेस्ट हाउस परिसर में स्वागत किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सनी छाबड़ा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र राजू परिहार,भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, सांसद प्रतिनिधि हनु बंजारा , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी सेल प्रभारी चंदन बथरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी सेल सह प्रभारी शिवकांत मालवीय , युवा नेता आशीष भदोरिया, भाजपा नेता विनोद लोगरे, युवा नेता आशीष शर्मा, विनोद कदम, प्रदीप पटेल एवम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

