प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम शहर में विद्युत लाइन का मेंटेनेंस 14 दिसम्बर को किया जाएगा। इस कारण विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह प्रभावित होगा। प्रबंधक शहर जोन 1 मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नर्मदापुरम ने बताया है कि 11 केव्ही लाइन अंतर्गत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा, इस दौरान सांई हेवन, सांई ग्रीन सिटी, हिल व्यू होम, सांई सिटी, मारुती नगर डबल फाटक, सियाराम नगर, रेवा सिटी, ग्लोबल पार्क, ग्लोबल लेक सिटी, विनायक रेसीडेंसी, रेवा ब्लू सांई दर्शन, सांई किरण, फेफरताल आदि क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।

