प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ इटारसी भोपाल सेक्शन पर लेवल क्रासिंग क्रमांक 231 पर रसूलिया क्षेत्र में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिाज का कार्य पूर्ण करने के लिए पूर्व में 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक बंद रखा गया था। उक्त कार्य पूर्ण हो गया है। किन्तु स्लैब हेतु लगाई गई स्टेजिंग को 7 दिन के पश्चात अर्थात तराई आदि होने के पश्चात ही हटाया जाना संभव है। अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि अत: ओव्हर ब्रिज का कार्य पूर्ण किये जाने के लिए 13 से 19 दिसम्बर तक डबल फाटक लेवल क्रांसिंग गेट क्रमांक 231 को बंद रखा जाएगा। अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया है कि उक्त अवधि में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था अनुसार यातायात सुचारू रूप से जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उक्त कार्य के दौरान दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए उक्त अवधि के लिए रसूलिया डबल फाटक 13 से 19 दिसम्बर तक बंद किया गया है। अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवर्तित यातायात मार्ग का उपयोग कर जिला एवं रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

