प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / सदगुरुदेव ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर श्री श्री १०८ स्वामी माधवानन्द गिरि महाराज के प्रकट्य दिवस सोमवार को दीपोत्सव के रूप में माधव संन्यास आश्रम में मनाया गया। सांयकाल 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आनन्द नामदेव एवं राम परसाई, आदित्य परसाई एवं मण्डल के सदस्य द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। तदोपरान्त दीपदान एवं आरती प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर भालचंद्र खड्डर, हंस राय, दिनेश तिवारी, केप्टिन करैया सहित अन्य भक्त गण उपस्थित थे।

