प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विकासखंड इटारसी एवं नर्मदापुरम क्षेत्र के 16 हितग्राहियों को कुल 1 लाख 47 हजार 500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। सहायता राशि हितग्राहियों को उनके उपचार आदि के लिए स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 हितग्राहियों को 10- 10 हजार रूपए, एक हितग्राही को 7 हजार 500 रूपए, 2 हित ग्राहियों को 7-7 हजार रूपए, 4 हितग्राहियों को 5-5 हजार रूपए, 1 हितग्राही को 4 हजार रूपए, 4 हितग्राहयों को 3-3 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

