प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीताशरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा 8 कार्य के लिए 21 लाख 73 हजार 358 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी प्रशासकीय स्वीकृति में 1 लाख 28 हजार 35 रूपए निकाय निधि की राशि शामिल है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के नर्मदापुरम के वार्ड 28 नर्मदा बिहार कॉलोनी में सांई मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 1 लाख 76 हजार 039 रूपए, इसी वार्ड के कृष्णापुरी सिंधी कॉलोनी में महिमा सत्संग भवन के पास सार्वजनिक टीनशेड निर्माण के लिए 1 लाख 49 हजार 515 रूपए एवं वार्ड 26 कुमार मोहल्ला जुमेराती में दुर्गा मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 98 हजार 342 रूपए, नर्मदापुरम में मंगलवारा घाट के पास राजघाट, शांतिवन, शमशान घाट निर्माण के लिए 9 लाख 97 हजार 466 रूपए, वार्ड 17 सिद्धेश्वर परिसर में महेश बारके के घर से अभिषेक गौर के घर तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 87 हजार 425 रूपए, वार्ड 32 में सत्संग गार्डन से झुग्गी बस्ती पुलिया तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 2 लाख 14 हजार 571 रूपए, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत ग्राम पंचायत निटाया में सुखनंदन चौरे के घर से माता की पुलिया तक सड़क व नाली निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जासलपुर में साबूलाल के घर से जवाहर के घर तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

