प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज मंगलवार दिनांक 13/12/2022 को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में प्रदेश में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त कर माखन नगर क्षेत्र के ग्राम कीर पुरा के तवा नदी के रेत में एवं सोहागपुर क्षेत्र के नया खेड़ा बड़ी नहर रेवा बनखेड़ी तथा पिपरिया क्षेत्र कार्यवाही में कुल 1800 किलोग्राम महुआ लहान एवं कुल 105 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी शराब 21 पाव देशी शराब के बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । जप्त महुआ लाहन एवं मदिरा की कुल कीमत लगभग ₹1,72,000 आंकी गई है । इसके साथ साथ आबकारी टीम द्वारा जिले में परिवहन , संग्रहण, विक्रय एवं निर्माण के खिलाफ आगामी दिवसों में भी मुखबिरों से सूचनाएं प्राप्त कर कार्यवाही की जाएगी । आज की इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वृत नर्मदापुरम बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, हेमंत चौकसे आर, एस राठौर, आबकारी आरक्षक विकास लोखंडे आदि का विशेष योगदान रहा।

