प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (सीहोर) रेहटी में चल रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय एवं क्षेत्र के बच्चों तथा युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्रिकेट टीमों के प्रशंसक एवं दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर ने खेल का आनन्द ले रहे हैं। वहीं अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। गेंदबाजों द्वारा विकेट लेने पर तथा बल्लेबाजों द्वारा चौके-छक्के लगाने पर दर्शक खड़े होकर एक साथ एक लय में तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। दर्शक दीर्घा में बैठे अनेक बुर्जुग भी क्रिकेट मैच का आनंद लेते देखे जा रहे है। रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 13 दिसंबर का पहला मैच दोपहर 1:00 बजे से बोरखेड़ा लायंस भैरुंदा एवं सलकनपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। मैच में सर्वप्रथम सलकनपुर सुपरस्टार्स ने टॉस जीता। बेटिंग करते हुए बोरखेड़ा लॉयन्स भैरून्दा ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 66 रनों की पारी खेली। जबाव में सलकनपुर सुपरस्टार्स 10 ओवर में 57 रन ही बना पाई। बोरखेड़ा लॉयन्स ने 9 रनों से मैच जीता। बोरखेड़ा लॉयन्स टीम से अरविन्द को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

