प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / शहर में दिन पर दिन आवारा पशुओं के द्वारा घटनाएं घटित हो रही है। शहर में हर कहीं आवारा सांड घूम रहे हैं। जिनकी वजह से कई लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। इसी तरह शहर में आवारा कुत्तों की भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। बीती रात 08:30 बजे राजेश तिवारी ने बताया कि जब हम कलेक्ट्रेट गेट के सामने अपने ऑफिस के सामने खड़े हुए थे तब अचानक एक सांड ने आकर मुझे गिरा दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले इस सांड ने एक पुलिसकर्मी को भी घायल किया था। यह सांड अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास घूमता दिखता है। आनन- फानन में श्री तिवारी को संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री तिवारी के घायल होने की सूचना पर डॉ राजेश शर्मा तुरंत अस्पताल आए एवम श्री तिवारी को देखा। दुर्घटना की खबर सुनकर सभी पत्रकार साथी नर्मदा अस्पताल पहुंच गए थे। डॉ राजेश शर्मा के मुताबिक आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। श्री तिवारी को कमर में फ्रेंचर हुआ है। शुक्र है कि तुरंत ही उस सांड से बचाव कर लिया गया अन्यथा उसके सींग से और भी गंभीर घायल हो सकते थे। इसी तरह दिन पर दिन शहर में आवारा सूअरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है इनकी रोकथाम करना भी आवश्यक है।

