प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज वुधवार दिनांक 14/12/ 2022 को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नशा के विरुद्ध आबकारी दल द्वारा शहर के मालाखेड़ी एवं रायपुर क्षेत्रों में सघन गश्त एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गई। आबकारी टीम द्वारा 2 पेटी देसी शराब एवं 15 लीटर हाथभट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । 02आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद जमानत मुचलका पर रिहा किया। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹9000 है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे , नर्मदा प्रसाद मेहरा, विकास लोखंडे , नगर सैनिक , मोहन यादव, का सराहनीय योगदान रहा, आबकारी दल द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

