प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ जिले के किसान से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 28 नवम्बर से 16 जनवरी 2023 तक जिले में धान उपार्जन का कार्य संपादित किया जाएगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति जैन ने बताया है कि जिले में धान उपार्जन के लिए तत्समय कुल 85 धान उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये थे, उक्त स्थापित केन्द्रों के अतिरिक्त अब 4 केन्द्र और बनाए गए हैं, इनमें नर्मदांचल विपणन सहकारी संस्था नर्मदापुरम के लिए मंडी प्रांगण नर्मदापुरम, जागृति आजीविका स्व सहायता समूह के लिए समनापुर वेयरहाउस ग्राम समनापुर, सेवा सहकारी समिती सोनतालाई केन्द्र क्रं 2 के लिए शिवकृपा वेयरहाउस बाबई खुर्द, कृषक सेवा सहकारी समिति चांदौन के लिए समिती मुख्यालय ग्राम चांदौन। इस तरह जिले में अब धान उपार्जन के लिए कुल 89 केन्द्र स्थापित हो गये हैं। सर्वसंबंधितो को निर्देशित किया है कि वे धान अनाज उपार्जन के लिए निर्धारित केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ताकि धान अनाज उपार्जन केन्द्र पर आए किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

