प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ आज शाम आई टी आई रोड पर क़ृषि मंडी के सामने धान खरीदी में 4 दिन से अधिक होने पर किसानों ने किया रोड जाम। किसानों का कहना है कि समिति वाले रूपए लेकर तुलाई कर रहे हैं। इतनी ठंड में भी किसान 5 दिन से मंडी परिसर में ट्रालियों पर सोकर अपनी धान की सुरक्षा कर रहा है। मौके पर तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे और पुलिस बल पहुंचने के बाद किसानों को समझाया गया।

