प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज दिन में दोपहर में पिपरिया रोड पर अमृत हार्ट केयर हॉस्पिटल के सामने किसी वाहन से काफी दूर तक ऑयल गिर गया था, रोड पर गिरे ऑइल के कारण दुपहिया वाहन स्लिप होकर गिरने लगे। किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को उक्त सूचना दी, कंट्रोल रूम ने डीएसपी ट्रैफिक को सूचना दी उक्त सुचना पर डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा ने तत्काल अपने स्टाफ को उक्त स्पॉट पर भेजकर सुचारू रूप से यातायात संचालित कराया और नगर पालिका फायर ब्रिगेड को बुलवाकर पानी के प्रेशर से सड़क पर गिरा आयल धुलवाया । यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा और यातायात बल की महिला आरक्षक मनीषा कुमरे , सुमित काजवे, देवीसिंह चौहान तथा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड द्वारा की गई ततपरता पूर्वक कार्यवाही से सुचारू यातायात भी संचालित हुआ। वहीं वाहन चालको के साथ कोई अप्रिय घटना भी घटित नहीं हुई।

