प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ शहर के नेशनल हाईवे 69 पर परम श्री गार्डन के पास अज्ञात दो पहिया वाहन चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर। साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल को मौके पर मौजूद भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर मंडल संयोजक अमित मोनू ठाकुर ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर साइकिल चालक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में घायल हुए युवक का उपचार जारी है। भाजपा कार्यकर्ता मोनू ठाकुर ने बताया कि एक दो पहिया वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर साइकिल चालक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे हमारे द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दोपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

