प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज कुमार जराठे ने बताया कि आज प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन शर्मा को कोर्ट परिसर में पुनः कैंटीन शुरू किए जाने की अनुमति हेतु जिला अधिवक्ता संघ की ओर से ज्ञापन दिया गया। क्योंकि कोर्ट कैंटीन कोविड-19 संक्रमण के समय से बंद है। जिसके कारण न्यायालय अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण पक्षकार सभी को कोर्ट परिसर से बाहर आना और जाना पड़ता है, जिस में ज्यादा समय लगता है। ज्ञापन जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के के थापक, सहसचिव कुं सुरेंद्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य सी के कुरापा, विजेंद्र सिंह राजपूत, रितेश विश्वकर्मा, राजेश चौरे, श्रीमती पूजा अवस्थी द्वारा दिया गया।

