प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया। उक्त ज्ञापन के सम्बन्ध में 4 सूत्री मांग यह है कि उपयंत्री संवर्ग को पूर्ण सेवा काल में अनिवार्य रूप से एक पदोन्नति दी जावे। निर्माण विभागों में कार्यरत संविदा उपयंत्रियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे। उपयंत्रियों के प्रारम्भिक ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4200 स्वीकृत की जाए एवं स्वीकृत ग्रेड पे 3200 से 3600 करने हेतु लगायी गयी PSC से भर्ती की शर्त विलोपित की जावे एवम अन्य मागों पर भी विचार किया जाये।

