
बबलू निरापुरे आमला
आमला। जनपद पंचायत आमला के जनपद सदस्य संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार लवीना घाघरे को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में जनपद सदस्य संघ के अध्यक्ष राजेश पहाड़े ने बताया कि जनपद क्षेत्र कोई भी निर्माण कार्य का प्रस्ताव होता है तो उसमें जनपद सदस्यों की सहमति हो तथा तकनिकी स्वीकृत, बिना जनपद सदस्यो की सहमति से न हो जनपद सदस्यों का वेतन 15 हजार महिना हो तथा 10 हजार भत्ता हो, जनपद सदस्य को जो विकास निधि 4 लाख मिलती थी एक साल में उसको बढ़ाकर एक साल में 20 लाख किया जाये।

श्री पहाड़े ने बताया कि जनपद सदस्य जो 2 या 3 पंचायत से चुनकर आते है उन सभी पंचायतो को बड़े निर्माण कार्य गौशाला निर्माण कार्य, आंगनवाडी केन्द्र निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण, आधुनिक स्कूल भवन का निर्माण, बडी रोड का निर्माण, बड़े तालाब का निर्माण इस तरह की बड़ी योजनाओ को जनपद सदस्यों को दिया जाये इसकी पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुये सीइओ एवं जनपद सदस्य का सम्मिलित खाता खोलकर सारे अकाउंट ट्रांजेक्सन की ट्रेकीबिलिटी को ध्यान में रखते हुये कार्य संपादित किया जाये।

