प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ गुरुवार को सेठानी घाट पर ज़रूरतमंदो को गरम कपड़े वितरण किए। एंटी करप्शन जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिन पड़ रही ठंड से बचाव के लिए बेघर-बेसहारा घाट पर सड़को पर रहने वाले ज़रूरतमंदो को गरम कपड़े बाटे कंबल, स्वेटर, आदि वितरित किए। इस दौरान एंटी करप्शन जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव, दीपक साहू, रजत यादव, संदीप कहार, अमित गिरी, वैभव वर्मा, स्वयंम सेन, कमल कहार, शिवा बघेल, सौरभ परसाई, अमन गौर, आदि मौजूद रहें।

