प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक मनाया जा रहा है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 15 दिसंबर को सराफा चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऊर्जा संरक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया। इस आयोजन में ब्रांच मैनेजर संदीप मालवीय एवं स्टाफ आशीष सिंह, रवि कमलेश पुरी, निखिल शर्मा, रूपाली दुबे, मीना मैडम एवं समस्त स्टाफ में सहयोग और उपस्थिति प्रदान की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को ऊर्जा की महत्ता के बारे में जानकारी दी एवम ऊर्जा संरक्षण की कार्य विधि के बारे में बताया गया एवं भविष्य में हो एवं भविष्य में हो रही जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए प्रति परिवार प्रतिदिन एक यूनिट की बचत करने का प्रण दिलवाया गया। इसका इस कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रतिनिधि एम ए खान डी ई ओ के द्वारा संचालन किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि ऊर्जा बचत के लिए आई एस आई मार्क एवं ऊर्जा अध्यक्ष उपकरण फाइव स्टार रेटिंग के उपकरणों का उपयोग किया जाए। इससे हम अपने दैनिक जीवन में 30 से 40% की ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। वर्तमान में हम जिस परंपरागत बिजली का उपयोग कर रहे हैं। वह सभी कार्बन या जीवाश्म ईंधन से तैयार हो रही है। जिससे अत्यधिक कार्बन के उत्पत्ति होती है। इस कार्बन को कम करने के लिए हमें सौर ऊर्जा अथवा गैर परंपरागत नवीनीकरण ऊर्जा पर संतुलन करना होगा। जिसके अंतर्गत सोलर संयंत्रों की स्थापना कर हम ग्रीन एनर्जी का उत्पादन कर सकते हैं। श्री खान ने बताया कि हम अपने घर के ऊपर सोलररूफटॉप संयंत्र की स्थापना कर अपनी बिजली स्वयं उत्पादित कर सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल हमारे बिजली के बिल में बचत होगी वर्ण हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कार्बन की उत्पत्ति से भी बचेंगे।

