प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (हरदा) तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी पिछले 22 वर्षो से खेल के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम कर रहे है वह समाज मे व्याप्त लैंगिक भेदभाव , हिंसा , छेड़छाड़ , बलात्कार जैसी बुराई को मिटाने के लिए खेल को माध्यम बना कर बच्चो को निशुल्क मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देते आ रहे है। साथ ही उन्हें बालक बालिकाओ को ना सिर्फ खेल सिखाया बल्कि उन्हें जीवन जिने की कला भी सिखाई । तिनका सामाजिक संस्था के सचिव मना मंडलेकर द्वारा जानकारी दी गई कि इस अवसर पर 14 दिसम्बर को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार प्रताप चंद्र सारंगी , बी के भरत अध्यक्ष राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कमिटी इंडिया , डॉ. आर के भरत, सचिव मार्शल आर्ट्स कमेटी इंडिया मौजूद रहे ।

