प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सांसद राव उदयप्रताप सिंह के प्रतिनिधि रिक्की वलेचानी ने आरटीओ निशा चौहान से मुलाकात की। वलेचानी ने आरटीओ अधिकारी से पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए ड्राइविंग बनाने के लिए लायसेंस शिविर लगाने का निवेदन किया। जिससे कालेज आने जाने वाले छात्र- छात्राओं को वाहन लाने में कोई असुविधा न हो। उक्त विषय पर आरटीओ निशा चौहान ने सहमति देते हुए शीघ्र ही शिविर लगाने का आश्वासन दिया। वलेचानी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उनकी तरफ से एवं कालेज प्रबंधन की ओर से हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया।

