💠 नर्मदापुरम /कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान रोपाई मशीन चला रोपी धान पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई का पवारखेड़ा में प्रदर्शन
➡️ कृषक कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं कृषि अमला नित नवाचार कर रहा है। कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा द्वारा मंगलवार को कृषि प्रक्षेप पवारखेड़ा में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान रोपाई प्रदर्शन कार्यक्रम में स्वयं मशीन चलकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि अमले को उन्नत तकनीकी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देश दिए गए।
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि अमला किसानो की कृषि लागत कम करने एवं आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है इसी श्रृंखला में 14 जुलाई 26 को कृषि प्रक्षेप पवारखेड़ा में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान रोपाई का प्रदर्शन किया गया। यह मशीन एक दिन में 8 से 10 एकड़ खेत में धान रोपाई कर देती है जबकि यही कार्य लगभग 100 श्रमिकों द्वारा एक दिन में किया जाता है।
आज के कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उपसंचालक कृषि श्री रविकांत सिंह, प्राचार्य कृषि प्रशिक्षण संस्थान श्री यूके शुक्ला, कृषि यंत्री श्री इंदर सिंह धाकड़ एवं भाजपा किसान मोर्चा कुबोटा कंपनी के प्रतिनिधि श्री साजिद व किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

