प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमर्यादित टिप्पणी की थी। भुट्टो की इस टिप्पणी से देश भर में आक्रोश है इसी के विरोध में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के इस कायराना बयान और टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम द्वारा शनिवार दोपहर सातरास्ते पर भुट्टो का पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बिलावल भुट्टो की टिप्पणी अत्याधिक अपमानजनक और कायरता से भरी है एवं पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान में फैली अराजकता है। आज विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान है तथा पूरा विश्व आज भारत की शक्ति को समझने लगा है , भारत के प्रधानमंत्री की इस लोकप्रियता से पाकिस्तान में बौखलाहट है। प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पाकिस्तान के विरुद्ध लिखी स्लोगन तख्ती रखी हुई थी। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि भाजपा के इस पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा , भाजपा महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , मुकेशचंद्र मैना , संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय , उपाध्यक्ष सुनील राठौर , राजेश तिवारी , कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , वरिष्ठ नेता नीरज बरगले , जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय चरणजीत सिंह , नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, विकास नारोलिया , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित , जिला सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान, सह प्रभारी राहुल ठाकुर, झुझोप्र संयोजक विजय चौकसे , संध्या थापक , वंदना दुबे , पूनम मेषकर , अनुराग तिवारी , मनीष परदेशी , मुकेश नागर , हिना अली , अर्पित मालवीय , समर्थ चौरसिया , रजनी यादव , सुंदरम अग्रवाल , शिवम शर्मा , सुमित गौर , जयबाला निगम , रूपेश राजपूत , गौरव नायक , श्रीराम सगर , दुर्गेश मिश्रा , मोनू ठाकुर , ध्यानचंद आसरे , अंकित सैनी सहित भाजपा , युवा मोर्चा , महिला मोर्चा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा , अल्पसंख्यक मोर्चा , अनुसूचित जाति मोर्चा , अनुसूचित जनजाति मोर्चा , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

