
बबलू निरापुरे आमला
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा के विरोध में जनपद पंचायत चौक आमला पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जलाया पुतला, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे*
भारतीय जनता पार्टी आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा की गई अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जनपद पंचायत चौक पर बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव एवं मोरखा मंडल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओ ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया ।

प्रदर्शन के द्वारा अपना विरोध प्रकट करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने कहा की एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है विश्वव्यापी संस्थाओं जैसे जी 20, एससीओ की मेजबानी कर रहा है वही दूसरी तरफ, पाकिस्तान है, जो आतंक निर्यात करने की नीति के संरक्षण एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के विरुद्ध इस प्रकार के अमर्यादित टिप्पणीयो के कारण विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपहास और अपमान का पत्र बना हुआ है।

एक तरफ वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित भारत की विदे
श नीति की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर आतंक के जनक पाकिस्तान को छोटे देशों से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा की पाकिस्तान की इतनी साख नहीं है कि वो भारत के सर्वोच्च नेता पर उंगली उठाए। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान , पाकिस्तान एवं उसके विदेश मंत्री की आतंकी एवम छोटी सोच का पर्याय है अब उसे ‘मेक इन पाकिस्तान टेररिज्म’ पर रोक लगानी होगी और भारत एवम प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से क्षमा मांगना होगा । ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस तरह की अभद्रता पूर्वक बयान की कड़ी निंदा करता है और भुट्टो को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए
भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो माफी मांगो जैसे नारे लगाए।इस इस दौरान इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हरि यादव भरत यादव, अशोक नागले गणेश यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले शिवपाल उबानरे ,राकेश धमोडे,गोपेन्द्र सिंह भोला वर्मा अशोक झा , राजेश ढोलेकर ,निलेश राठौर , भारू यादव,जयंत गोहें भूपेश पांडे मधुकर महाजन, नितिन देशमुख , गीता ढोलेकर शंकर गड़ेकर , मुकेश राठौर, लिखीराम साहु बसंत उढूकले दिनेश बारस्कर , अखिलेश गीतकर अन्नू यादव प्रवीण चौहान सुमित महतकर अनुराग डफाने शैलेंद्र सोलंकी जुगल किशोर पुण्डे दुर्गु पटेल हरी मालवीय दीपक गडरे कमलेश अतुलकर मंगेश पनचोले , समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
h
