महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर को भी दिया प्रस्ताव
मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एड. ने ताराचंद साहू से हाई पावर कमेटी से अनुमोदन लेकर प्रदेश का अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ बनाए जाने का किया निवेदन
भोपाल/इटारसी : मध्यप्रदेश के अनेकों युवा अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों में अपनी सेवाएं देते हुए विदेश में रह रहे है, ऐसे नव युवकों को तैलिक साहू समाज,परिवार और मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा से जोड़ने हेतु एक अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ बनाए जाने का सुझाव मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के मुख्य सलाहकार श्री रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी ने दिया।
श्री साहू ने प्रदेशअध्यक्ष श्री ताराचंद साहू से निवेदन किया है कि तैलिक साहू सामाज का अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ बनाए जाने का प्रस्ताव हाई पावर कमेटी के समक्ष विचार एवम अनुमोदन हेतु रखा जाए।
विदेशों में रह रहे मध्यप्रदेश के ऐसे नवयुवक- युवतीयां जो विदेशों में शिक्षा या जॉब (नौकरी)कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनको परिवार, तैलिक साहू समाज की विचारधारा और भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना इस प्रकोष्ठ का मूल उद्देश्य होगा।
श्री साहू ने कहा कि विदेश में निवासरत सामाजिक बंधुओं के अनुभव एवं सहयोग से तैलिक साहू समाज को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
श्री साहू ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ बनाए जाने के प्रस्ताव की प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर को अति.महासचिव श्री अरूण भस्मे के मध्यम से एवम प्रदेश हाई पावर कमेटी को प्रस्तुत की है।

