प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ दिनांक 16 /12/ 2022 को वन परिक्षेत्र बनापुरा सामान्य के वन ग्राम पीपलगोटा में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया। अनुभूति कैंप में तीन स्कूल शासकीय माध्यमिक शाला नंदरवाडा, शासकीय माध्यमिक शाला पीपलगोटा, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय माला पाठ के 120 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसमें 57 छात्राएं एवं 63 छात्र शामिल हुए। अनुभूति कैंप में सुबह 7:00 बजे बच्चों को पक्षी दर्शन कराए गए। इसके पश्चात स्वल्पाहार करने के बाद वन भ्रमण पर ले जाया गया। जहां पर कक्ष क्रमांक 437 आरएफ में स्कूली बच्चों को कैंप में उपस्थित प्रेरक श्री चौरे, श्री मालवीय के द्वारा बच्चों को जंगल के बारे में रोचक जानकारियां, पेड़ पौधे पत्ती एवं वन प्राणियों की विस्तार से जानकारी दी गई। वन भ्रमण के दौरान अपर वन मंडल अधिकारी सिवनी मालवा के एस सेंगर, वन परीक्षेत्र अधिकारी बनापुरा, के एस बघेल एवं बनापुरा परिक्षेत्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। दोपहर भोजन करने के पश्चात बच्चों को रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्ष पहचान प्रतियोगिता एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विजेता छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ सिवनी मालवा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पत्ते से बने दोना, पत्तल का उपयोग किया गया एवं पॉलीथिन का उपयोग नहीं किया गया और वनधन केंद्र में निर्मित महुआ लड्डू का वितरण भी बच्चों के बीच किया गया एवं सभी ने अपने अनुभव बच्चों के साथ शेयर किए। बच्चों को वन विभाग के नीचे अमले से लेकर बड़े अधिकारियों तक की पहचान एवं कार्य की विस्तार से जानकारी दी गई और बच्चों को उपस्थित स्कूल शिक्षकों को एवं आय गणमान्य नागरिक को वन वन एवं वन प्राणियों की सुरक्षा रक्षक करने की शपथ दिलाई गई।

