प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(सीहोर) लोक स्वास्य्ड एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा स्टॉफ को सभी मरीजो को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में बंद लिफ्टों को पुन: प्रारंभ कराने और रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कायाकल्प गतिविधियों एवं चिकित्सालय में निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।
*मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी*
अस्पताल में भर्ती श्रीमती गुलाब बाई, गजराज सिंह मालवीय, गोपाल भाटी, घनश्याम, हेमलता सहित अनेक मरीजो से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, दवाईयों, नाश्ता, भोजन, अस्पताल परिसर में स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी ली। जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि उन्हें अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाए मिल रही है। मातृ एवं शिशु वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी प्रसूताओं से अस्पताल मे मिलने वाले पोषक आहार के संबंध में भी जानकारी ली।
*अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता की ली जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल में सभी प्रकार की दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाली दवाइयों के बारे में पूछा। इस दौरान मरीजो ने बताया कि सभी दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाती है।
*सभी वार्डो का किया निरीक्षण*
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आईसीयू वार्ड, महिला जनरल वार्ड, पुरूष जनरल वार्ड, मातृ एवं शिशु वार्ड, मेडिकल वार्ड सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डहेरिया, एमडी मेडिसिन डॉ. बीके चतुर्वेदी, डॉ. संजुलता सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।

