प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ यातायात नियमो का पालन सुनिश्चित करने हेतु एवं सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट धारण कराने हेतु विशेष अभियान चलाते हुए यातायात पुलिस ने डीपीओ तिराहा, एनमवी तिराहा पर दिन में एवं शाम को देहात थाने के सामने देहात थाने के साथ एवं कोतवाली थाने के सामने कोतवाली पुलिस के साथ हेलमेट, तीन सवारी और वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर, बिना नंबर के वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला कर कार्यवाही की। यातायात पुलिस, कोतवाली और देहात पुलिस द्वारा लगभग 150 वाहनों के चालान किये गए एवं कुल 37500 रुपये जुर्माने के रुप में जमा कराए गए। उक्त अभियान में बिना हेलमेट के 3 पुलिस कर्मी भी वाहन चलाते हुए पकड़े गए। जिनका मौके पर ही चालान किया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में यातायात प्रभारी आशीष पवार, कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम रजक, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, सउनि अमित पटेल, सउनि रामपाल सोनी प्रआर संतोष यादव सहित देहात, कोतवाली एवं यातायात अमला शामिल हुआ।

