
बबलू निरापुरे आमला
सड़क बनाने शहरवासियों को मिलेगी राहत
आमला.युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे के नेतृत्व में तहसीलदार आमला को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपकर मांग की है कि वायूसेना के अधिनस्थ बोडखी पम्पहाउस के पास शहर का एकमात्र श्मशान घाट स्थित है। वार्ड क्र. – 14 में मेन रोड बोड़खी से बंधा रोड होते हुए श्मशान घाट के लिए एकमात्र पहुँच मार्ग है, जो लगभग 50 वर्ष पूर्व बना था। वर्तमान में यह मार्ग अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है एवं खस्ताहाल हो गया है। जिससे शहरवासियों को वहाँ तक पहुँचने में असुविधा एवं परेशानी होती हैं। वर्षाकाल में कीचड एवं दल-दल हो जाने से शवयात्रा ले जाने में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। चूँकि यह मार्ग वायूसेना के अधिनस्थ हैं, जिसके कारण नगरीय प्रशासन उक्त मार्ग का निर्माण कार्य नही कर पा रहा है। जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है जब भी शवयात्रा के लिए मोक्षधाम जाना होता है तो लोगो मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
सड़क बनाने शहरवासियों को मिलेगी राहत
युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ने कहा कि शहरवासियों के लिए मोक्षधाम पहुचने के लिए एक मात्र मार्ग बंधा रोड ही है,जहां उपनगरीय बोड़खी के सहित पुरानी बोड़खी, बोड़खी नाका,रोडगाव,हसलपुर,
जीराढाना के वासियों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम पहुचते है, लेकिन मार्ग बहुत ही खराब पथरीला है बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है,ऐसे में शवयात्रा में जाने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है,युवक कांग्रेस ने एसडीएम से मार्ग निर्माण की मांग की है।
