प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महाराणा प्रताप) क्षत्राणी इकाई की क्षत्राणियों ने आगामी ठंड को देखते हुए जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्रो का वितरण किया। क्षत्राणियों ने शहर की गरीब बस्ती में जा कर बच्चों एवं जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र प्रदान किये और भोज्य पदार्थ भी वितरित किये । उनसे उनकी आवश्यकताओ की जानकारी ली और आगामी दिनों में उन्हें प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में क्षत्राणी इकाई की प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रीति सिंह चौहान के साथ सुनीता राजपूत, ज्योति राजपूत, मोनिका राजपूत, सुशीला सोलंकी, पूजा राजपूत , सपना ठाकुर, माधुरी तोमर, रितु तोमर, दीपशिखा सिंह, ममता राजपूत एवं अन्य क्षत्राणियों ने सभी प्रकार से अपना सहयोग प्रदान किया।

