प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर तथा श्रीमती साधना सिंह ने सलकनपुर मंदिर पहुंचकर देवी मां विजयासन की पूजा अर्चना की तथा देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
*स्टेडियम मे भव्य स्वागत*
मुख्यमंत्री श्री चौहान, पूर्व क्रिकेट एवं गौतम गंभीर, श्रीमती साधना सिंह चौहान खुली जीप मे स्टेडियम मे बैठे दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे और दर्शकों द्वारा लगातार पुष्प वर्षा करते रहे। सभी दर्शकों ने मोबाइल का टार्च चलूँ कर स्वागत किया तब स्टेडियम का रोशनी से जगमगा उठा। अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। श्री चौहान और श्री गंभीर ने बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। स्टेडियम मे दस जहर से अधिक दर्शक मौजूद थे।
*जगह जगह स्वागत*
सलकनपूर से रेहटी जाते समय जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान हर कोई सेल्फ़ी लेते नजर आए। दो किलोमीटर लंबे रास्ते मे पुष्प वर्षा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी गौतम गंभीर की एक झलक पाने को आतुर दिखे।

