प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /इटारसी स्टेशन से संघ अध्यक्ष बशारत खान की उपस्थिति में टीम 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित 41वी राज्य स्तरीय खो-खो जूनियर प्रतियोगिता नसरुल्लागंज में भाग लेने के लिए नर्मदा पुरम जिले की टीम रवाना हुई। सचिव अश्वनी मालवीय द्वारा बताया गया की भी 30 सदस्य का दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगा। जिसमें 12 बालक 12 बालिका एवं 6 कोच एवं मैनेजर नदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के टेक्निकल चीफ अरविंद शर्मा एवं उपाध्यक्ष जिला संघ द्वारा योग्यता के आधार पर टीम का चयन किया गया और टीम को इस विश्वास के साथ कि राज्य ने प्रतियोगिता में जिले के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी भेजा गया है। जिले के पिपरिया, सिवनी मालवा, बाबई, बनखेड़ी के खिलाड़ी जिले की टीम में भाग लेंगे।

