प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज दिनॉंक 19 दिसम्बर 2022 को आदर्श महिला क्लब की मासिक बैठक का आयोजन नीता ओशीन एंव अंजू ओशीन के निज निवास पर किया गया। जिसमें इस विषय पर चर्चा की गई की ठंड बहुत है, क्यो ना हमारा क्लब ऊनी स्वेटर वितरित करें। सर्व सम्मति से यह तय हुआ कि क्लब द्दारा वी . टी .आई के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नई स्वेटर दे और मेडीकल चेकअप करवा कर बच्चों को दवाई भी दे ठंड में बच्चों को सर्दी खॉंसी अधिक होती है। क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि डॉं पियूष हर्णें एवम डॉं प्रांजना हर्णें बच्चों का चेकअप भी करेगें, साथ ही साथ बच्चों को दवाईयॉं भी देगें ताकि बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिले। बैठक में क्लब की संरक्षक श्रीमति स्नेहलता, संरक्षक ऐकता फौजदार , संध्या मंहत , नीरजा फौजदार , श्वेता जैन , नम्रता मंहत , नीता ओशीन , रचना मस्ते , ज्योति जैन , सारिका जैन , भावना चावरा , अरमान जैन , प्रीति मंहत , अंजू ओशीन , निधी जैन , नीता जैन , डॉली दिगम्बर , भारती शर्मा , अनीता जैन , अनामिका जैन , अश्वनी जैन आदि उपस्थित थी। अंत में स्नेहलता जैन ने सभी आने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवम सभी को आशीष दिया कि हमेशा आदर्श क्लब समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहकर अपना उद्देश्य पूर्ण करता रहे।

