प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक अवस्थी महोदय के निर्देशन में एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय प्रिय दर्शन शर्मा के मार्गदर्शन में कुटुम्ब न्यायालय जिला न्यायालय में दिनांक 19.12.2022 को मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौतम भट्ट जिला न्यायाधीश / सचिव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, के के थापक, अधिवक्ता श्रीमति पूजा अवस्थी, क्षमा चौहान, तारा मालवीय, न्यायालयीन स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित रहें ।

