प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/(बनखेडी) सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के तत्वाधान में महा अधिवेशन मंडीदीप जिला रायसेन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य निजी स्कूलों की नवीनीकरण न करते हुए स्थाई मान्यता की जाये, व आर टी ई की राशि अन्य राज्यों की तरह बढाकर प्रति छात्र प्रतिपूर्ति की जाये, एवं छात्र सत्यापन आदीकार 31 मार्च के बाद अगले सत्र के पूर्व व फीस प्रतिपूर्ति की जाये। कक्षा 9 वी से 12 वी तक की मान्यता शुल्क एवं सम्बधता शुल्क एक ही ली जाये न की अलग अलग तथा अन्य विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा रहे । कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले से बनखेड़ी के प्राइवेट स्कूल संचालक भी सम्मिलित हुए। बनखेड़ी से प्रशांत पचौरी , मनीष मुकाती , हिमांशु श्रीवास्तव , सुनील रघुवंशी , दिनेश बसेड़िया सम्मिलित हुए। वही अधिवेशन में दिनेश बसेडिया को सम्मानित किया गया।

