प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि जिनमें नगर निगम के महापौर एवं सभापति तथा नगर पालिका व नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण का प्रशिक्षण सह सम्मेलन 19 दिसंबर को भोपाल में आयोजित हुआ। जिसमें 10 करोड़ 60 लाख 71 हजार 69 की राजस्व वसूली कर नर्मदापुरम नपा प्रदेश में अव्वल रही। नपा को 30 लाख का पुरस्कार (प्रोत्साहन अनुदान) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव एवं नगरपालिका सीएमओ विनोद शुक्ल को सम्मानित किया गया ।

