प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /बुधनी पुलिस द्वारा घर में दिन के समय सूने मकान में ताला खोल कर चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है।दिनांक 19/12/22 को नीलकमल पिता रामदास मेहरा निवासी बुदनी ने रिपोर्ट लेख करायी थी कि दिनांक 17/12/22 को सुबह 7 बजे करीब जब वह ड्यूटी पर फैक्ट्री गया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान का ताला खोलकर घर के अन्दर रखा एप्पल कंपनी का आईफोन एवं सेमसंग कंपनी का मोबाईल ले गया है। इस प्रकार फरियादिया शोभा मालवीय पति हरीलाल मालवीय ने भी कुछ दिन पूर्व उसके मकान में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन के समय सोने का मंगलसूत्र एवं चांदी की एक जोड पाजेब तथा बिछिया ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर अपराध धारा 454 , 380 भादवि का बुधनी थाना अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अति. पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शशांक गूर्जर के नेतृत्व में बुधनी पुलिस द्वारा कार्यवाही कर मुखबिर सूचना के आधार पर चोर मुकेश वर्मा पिता चन्द्रप्रकाश वर्मा निवासी ग्वालटोली नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया। जिससे बारीकी से पूछताछ में उसके द्वारा एप्पल कंपनी का एवं सेमसंग कंपनी का मोबाईल एवं बुधनी अंतर्गत ही एक निवास से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, बिछिया चुराना बताया है, जिसे आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया। आरोपी से अग्रिम पूछताछ में एक मोटरसाईकिल भी बुधनी से चुराना बताया है, जिसे भी जब्त किया जा रहा है। आरोपी मुकेश से अन्य अपराध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मुकेश वर्मा नर्मदापुरम का निगरानी बदमाश है जिस पर एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। उक्त कार्यवाही में उनि दीपक शर्मा, सउनि रामकृष्ण गौर, प्र.आर.सतीश, लोकेश, आर. हर्षित, हिमांशु का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

