प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / आज दिनांक 21/12/2022 को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत आज मुखबिर की सूचना के आधार पर वृत्त नर्मदा पुरम बी आबकारी टीम के द्वारा थाना माखन नगर के ग्राम गनेरा के निकट नाले में छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें शराब बनाने के लिए छुपाए गए, लगभग 1150 किलोग्राम अवैध महुआ लहान लावारिस अवस्था में बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा । अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों की तलाश की जा रही है । इसके साथ साथ नदी के किनारे कई स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। आज की उक्त कार्रवाई में वृत नर्मदा पुरम बी आबकारी टीम का विशेष योगदान था । जिला आबकारी अधिकारी श्री सागर ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ आगामी दिवसों में भी लगातार कार्रवाई की जाएगी ।

