प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत हितग्राहियों को जिस प्रकार से लाभ मिल रहा है उससे उनमें खुशी की लहर है। ऐसी ही एक लाडली लक्ष्मी बेटी है नर्मदापुरम की श्रद्धा पटेल है। वे बताती है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिली छात्रवृत्ति का मेरी पढ़ाई में बहुत योगदान रहा है। अब मैं कक्षा 11 वीं की छात्रा हूं। मुझे कक्षा छठवीं में लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृत्ति के रूप में 2000 रुपये मिले थे जो मेरी पढ़ाई बहुत काम आए। उसके बाद जब कक्षा नवमीं में आई तब मुझे 4000 रुपये मिले। जिससे पढ़ाई संबंधी सामग्री में उनका उपयोग हो सका अब और आगे भी मुझे छात्रवृत्ति मिलेगी उससे मैं आगे की पढ़ाई अच्छे से करूंगीं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। मैं मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति बहुत आभारी हूं। यह योजना वास्तव में मेरी एवं मेरी जैसी अन्य बालिकाओं के बहुत अच्छी योजना है। इसके जरिए मेरी पढ़ाई बहुत आसान हो रही है।

