प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / नर्मदा सेना संरक्षण इकाई के द्वारा ग्वाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित सदस्यों ने मां नर्मदा के जल से विभिन्न प्रकार की दूषित सामग्री को बाहर किया तथा घाट पर एकत्रित कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया। इस अवसर पर सुनील यादव, नर्मदा सेना अध्यक्ष सुनील यादव (पप्पू),जिला महामंत्री ललित मोहन कछवाय,नरेंद्र पटेल पार्षद,जिला उपाध्यक्ष धनराज यादव,जिला मीडिया प्रभारी कपिल यादव, शैलेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव किशन भदोरिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

