प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम /सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक,” यादगार संस्था ” के अनुष्ठान में बलि पंथी युग – नायकों के चरित्र -चारण प्रख्यात कवि प्रो, श्रीकृष्ण “सरल ” के पुण्य स्मरण एवं आशीर्वाद दाताओं की याद हेतु आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा एवं जीवन, पद्धतियों से समाज को सुगंधित करने वाले, व्यक्तित्वों को, इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा । बता दें कि कार्यक्रम “शाम ए यादगार ” यह 39 वाॅ वर्ष है , इस वर्ष सम्मानित होंगे डॉक्टर हंसा व्यास (प्राध्यापक), डॉ. नर्मदा प्रसाद सिसोदिया (लेखक/कवि),
पंडित अजय कुमार परसाई (कला उपासक), रामगोपाल यादव (उत्कृष्ट खिलाड़ी)। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पंडित भवानी शंकर शर्मा
(पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) , राकेश फौजदार की अध्यक्षता में (रचना धर्मी समाज सेवक) , विशेष अतिथि श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, (अध्यक्ष नपा नर्मदा पुरम) , चौधरी मदन मोहन ” समर “(राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त (कवि/लेखक) एवं डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, “सरल” (पुत्र स्वर्गीय श्रीकृष्ण “सरल”) एवम इस अवसर पर विशेष आकर्षक अध्यात्मिक चित्रकार हर्ष तिवारी की श्री मद्भगवद्गीता के श्लोकों एवं कुंडलिनी जागरण पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी । कार्यक्रम दिनांक 25 दिसंबर 2022 दिन रविवार समय दोपहर 2:00 बजे से केसरिया गार्डन का सभागृह एस पी एम हरदा रोड मे होगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं सह सचिव मोहन यादव ने दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

