प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज केसला ब्लॉक की जन अभियान परिषद से सम्बद्ध नवांकुर संस्था नव अभ्युदय ने आदिवासी ग्राम जामई में बेहद गरीबी और सरकार की बहुत सारी योजनाओं से दूर लोगों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उपस्थित साथियों ने हर संभव सहयोग का आश्ववाशन दिया। छोटे छोटे बच्चो, बच्चियों को कपड़े, ऊनी वस्त्र, बुजुर्ग को कम्बल वितरित किये गए और उपस्थित सभी लोगों को बाल कल्याण समिति की सदस्य सुमन सिंह द्वारा बच्चों के अधिकार और उनकी सुरक्षा को लेकर बातें बताई। इस वस्त्र वितरण में जन अभियान परिषद के जिला समव्यक राजेश सिसोदिया, मेंटर अजय मेहरा, त्रिलोक चंद्र मनवारे, विक्रम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

