प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) अखिल भारत हिंदू महासभा पठान फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अनुविभागीय अधिकारी श्री रघुवंशी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया कि नर्मदापुरम जिले में स्थापित सिनेमाहालो में “फिल्म पठान” को प्रदर्शित न किए जाए। जिला नर्मदापुरम अखिल भारत हिन्दु महासभा द्वारा पठान शीर्षक नामक फिल्म को प्रदर्शित करने पर पूर्ण बहिष्कार हिन्दू समाज द्वारा किया जावेगा । मूवी में एक विशेष समाज के द्वारा सोची समझी गयी साजिश के तहत करवाया गया कृत्य सारे हिन्दू समाज का अपमान है । मूवी के निर्माता आदित्य चोपडा, शाहरुख खान द्वारा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा रंग का वस्त्र जिसका अंहरण (गुप्त अंग) बिकनी पहनाकर बेशर्म रंग गाने पर अश्लील नृत्य किया गया है । हमारे हिन्दू धर्म में भगवा रंग बलिदानीयों, बलिदान का गौरव प्रतीक की निशानी मानी है।भगवा रंग सूर्य, सनातनी एवं सं पवित्र रंग है। जिसका अपमान हिन्दू समाज का अपमान है । हिन्दू संस्कृति एवं रंग पर कुठाराघात असहनीय है । हम इसका विरोध सख्त से सख्त शब्दों में करते। फिल्म के निर्माता, अभिनेता, अन्य सहितों पर कानूनी कार्यवाही की जावे एवं फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पठान के अश्लीलता वाले दृश्य एवं गाने हैं उन्हे हटवाया जाने की भी कार्यवाही की जावे। जिले होशंगाबाद में पठान फिल्म प्रदर्शित की जाती है तो संगठन समाज के अन्य संगठनों के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जावेगा । उक्त आंदोलन की पूर्ण जवाबदेही जिला एवं नगर प्रशासन की रहेगी । अतः जिले में फिल्म पठान पूर्ण से प्रतिबंधित किए जाने बाबत् ज्ञापन प्रशासन को समर्पित है जो उचित कार्यवाही हेतु हिन्दू समाज संगठन अपेक्षित है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल रैकवार, संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा, जिला मंत्री ठाकुर भारत सिंह राजपूत, जिला सह मंत्री राजा प्रजापति, जिला कार्यकारिणी प्रमुख उमेश कुमार चौधरी, मीनू चौहान नगर अध्यक्ष, आशीष प्रजापति नगर उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा नगर सह मंत्री, आकाश मेहरा नगर सह मंत्री, मनोज भाट नगर प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य अनुराग कुचबंदिया, नगर प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य, नरेंद्र प्रजापति नगर प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य, गणपति बाई ग्राम अध्यक्ष साकेत, रेखा सोलंकी आदि उपस्थित थे।

