प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ आज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की युवा मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक स्वयंवरम गार्डन में आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष पंडित आकाश पाठक द्वारा किया गया। जिसमें प्रियांशु पाठक को जिला संगठन महामंत्री एवं जिला सचिव आयुष तिवारी, जिला सह सचिव देवेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया। इस बैठक में 2 दर्जन से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता उपलब्ध रहे। पंडित आकाश पाठक ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन के लिए तत्परता से कार्य करते रहे और समाज को और संगठन को आगे बढ़ाएं। सभी की नियुक्ति पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

