प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ग्राम बिसोनी कला में वर्मा परिवार में चल रही श्री नर्मदा महापुराण कथा में आज सप्तम दिवस में पंडित निलेश उपाध्याय ने बताया सुंदर तीर्थों का वर्णन धर्म राय तीर्थ मेघनाद घाट, कोटेश्वर तीर्थ मांडव आदि तीर्थों की महिमा सुनाते हुए महेश्वर का वर्णन बताया कि माहिष्मति राजा के आधार पर महेश्वर इसका नाम पड़ा। यहां के राजा माहिष्मती थे, तो उन्हीं के नाम से इस तीर्थ का नाम महेश्वर तीर्थ पड़ा। मांडव तीर्थ जिसे मंडलेश्वर कहते हैं, इसकी महिमा भी दिव्य है जिसकी कथा सुनाई। कथा सुनने आसपास के सभी महिला एवं पुरुष श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं।

